भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)
एम्पोरियम विभाग द्वारा शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 14-27 नवम्बर के दौरान नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में भारतीय अंर्तराष्ट्रीय व्यापार मेले में राज्य शासन की ओर से विगत 39 वर्षो से नोडल एजेंसी के रूप में भाग लिया जा रहा है। उक्त मेले में लघु उद्योग निगम के संपदा/निर्माण विभाग के सहयोग से म.प्र. मंडप का निर्माण एवं साज-सज्जा का कार्य किया जाता है । वर्ष 2019 में "EASE OF DOING BUSINESS" की थीम पर सफलतापूर्वक भाग लिया गया ।
भारतीय अंर्तराष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रतिवर्ष ज्यूरी द्वारा विभिन्न प्रदेशों के मंडप में से सर्वश्रेष्ठ मंडप का चुनाव किया जाकर प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है । मध्यप्रदेश मंडप को विभिन्न 08 अवसरो पर उत्कृष्ट डिस्प्ले हेतु प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार निम्नानुसार प्राप्त हुए हैः-
वर्ष | पुरस्कार |
1998 | प्रथम पुरस्कार - गोल्ड |
1999 | द्वितीय पुरस्कार - सिल्वर |
2004 | प्रथम पुरस्कार उत्कृष्ट डिस्प्ले हेतु |
2006 | उत्कृष्ट डिस्प्ले पुरस्कार |
2011 | द्वितीय पुरस्कार - सिल्वर |
2013 | द्वितीय पुरस्कार - सिल्वर |
2014 | द्वितीय पुरस्कार - सिल्वर |
2015 | द्वितीय पुरस्कार - सिल्वर |